Trending Newsआज की ख़बरपंजाब

Zirakpur में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा: Aura Garden बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, धमाके से मचा हड़कंप!

Zirakpur Fire News: पंजाब के जीरकपुर में रविवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान खुशी का माहौल अचानक दहशत में बदल गया। Aura Garden बैंक्वेट हॉल में करीब 10:30 बजे रसोई क्षेत्र (किचन) से उठते धुएं के साथ भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में पूरा बैंक्वेट घने धुएं से भर गया और लोगों में भगदड़ मच गई।

शादी में मौजूद करीब 200 मेहमानों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही पीछे के हिस्से से धुआं उठा, “डांस और खाना छोड़ सभी लोग भागने लगे।” बैंक्वेट स्टाफ और कैटरिंग टीम ने सूझबूझ से सभी मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाला। दूल्हा-दुल्हन को भी तुरंत उनकी कार में बिठाकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।

दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन

आग लगने की सूचना मिलते ही Zirakpurऔर पंचकूला पुलिस मौके पर पहुंची। पहले दो दमकल गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन लपटें इतनी तेज़ थीं कि डेराबस्सी और पंचकूला से अतिरिक्त गाड़ियां बुलानी पड़ीं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरिंदर सिंह के मुताबिक, “कुल 8 फायर टेंडर की मदद से आग पर तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।” राहत कार्य के दौरान एक गैस सिलेंडर में विस्फोट भी हुआ, जिससे आग और भड़क उठी, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।

उपायुक्त कोमल मित्तल मौके पर पहुंचीं

मोहाली की उपायुक्त कोमल मित्तल भी देर रात मौके पर पहुंचीं और राहत कार्यों की निगरानी की। उन्होंने फायर विभाग को घटना की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं और जांच के आदेश दिए हैं कि क्या बैंक्वेट हॉल के पास आवश्यक फायर सेफ्टी क्लियरेंस थे या नहीं।
अधिकारियों ने बताया कि हॉल में आपातकालीन निकास (Emergency Exit) के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं मिले, जिससे आग तेजी से फैली।

लाखों का नुकसान, बड़ी राहत — कोई जनहानि नहीं

आग में किचन, डेकोरेशन, स्टेज और इलेक्ट्रिक सेटअप पूरी तरह जल गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि सभी मेहमान समय रहते बाहर निकल गए और किसी की जान नहीं गई

Report : Umang Shyoran/Panchkula 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button