Trending Newsचंडीगढ़

‘दिल्ली ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान’: रवनीत बिट्टू का बड़ा बयान, बोले – यूनिवर्सिटी में माहौल खराब करने पहुंचे बाहरी लोग

चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रहे प्रदर्शन पर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का तीखा बयान सामने आया है। बिट्टू ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करने पहुंचे कुछ लोगों का काम सिर्फ आग लगाना और माहौल बिगाड़ना है। हर बार प्रदर्शन में वही चेहरे नजर आते हैं — चाहे मामला लुधियाना के बुड्ढे दरिया का हो या कोई और विवाद, वही लोग सक्रिय रहते हैं।

बिट्टू ने तंज कसते हुए कहा, कोई घोड़े पर आ रहा था तो कोई खच्चर पर। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन करने वाले अधिकतर लोग बाहरी थे, जिनका यूनिवर्सिटी से कोई लेना-देना नहीं था।

‘हमारा प्रदर्शन नहीं था’ — छात्रों का बयान

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र नेताओं से उनकी बातचीत हुई। उनका कहना था कि असली मोर्चा तो उनका था ही नहीं। बिट्टू ने कहा, “स्टूडेंट्स ने बताया कि हमने तो सिर्फ एक स्टेज लगाई थी, बाकी कई स्टेज किसी और ने लगा दीं। कई लोग अपने माइक-स्पीकर लेकर खुद आ गए थे।”

सीनेट पर केंद्र का फैसला यूनिवर्सिटी के हित में

रवनीत बिट्टू ने कहा कि केंद्र सरकार ने सीनेट को लेकर जो फैसला लिया, वह पंजाब यूनिवर्सिटी के हित में था।
उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार यूनिवर्सिटी को वित्तीय सहायता देने में लापरवाही कर रही है, जिसके कारण वहां न नए प्रोफेसर रखे जा रहे हैं और न ही शैक्षणिक सुधार हो रहे हैं।
उन्होंने कहा, “केंद्र ने इसे सुधारने की मंशा से कदम उठाया, लेकिन कुछ लोग इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं।”

दिल्ली ब्लास्ट में पाकिस्तान का हाथ, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ खत्म नहीं — स्थगित

दिल्ली ब्लास्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रवनीत बिट्टू ने कहा कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान की साजिश है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में बाढ़ के दौरान फेंसिंग टूटने से पाकिस्तान ने इसका फायदा उठाया और बड़ी मात्रा में अवैध हथियार भारत भेजे

https://www.facebook.com/reel/807238015523453


उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आतंकवाद को खत्म करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। ऑपरेशन ‘सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ स्थगित है।”
बिट्टू ने स्पष्ट किया कि इस हमले के किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।

अकाली दल पर हमला — ‘भाजपा पंजाब में अब खुद मजबूत है’

राजनीतिक सवालों पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि पंजाब में भाजपा अब मजबूत स्थिति में है और उसे अकाली दल की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा, “हमने 2022 और 2024 के चुनाव अकेले लड़े हैं, आगे भी लड़ सकेंगे। यह पार्टी का सामूहिक निर्णय होगा, न कि किसी नेता की व्यक्तिगत राय।”

यह भी पढ़ें : –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button