सडक़ हादसे में युवक की मौत, चंडीगढ़-अंबाला एनएच पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, महिला की हालत गंभीर

चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तडक़े हुए एक दर्दनाक सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रीत सिंह निवासी गांव दप्परए लालड़ू के रूप में हुई है। वहीं, घायल महिला की पहचान 31 वर्षीय संदीप कौरएपत्नी हिम्मत सिंह निवासी गांव दप्पर के रूप में हुई है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीत सिंह बुधवार सुबह अपने मोटरसाइकिल पर जीरकपुर की ओर जा रहा थाए जहां वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था। उसके साथ पड़ोस में रहने वाली संदीप कौर भी सवार थीए जो जीरकपुर के एक निजी स्कूल में नौकरी करती है। दोनों रोजाना की तरह अपने.अपने कार्यस्थल के लिए निकले थे।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब सात बजे जब वे डेराबस्सी स्थित इंडस अस्पताल के सामने पहुंचे, तभी उनकी बाइक बीच सडक़ पर खराब होकर खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दोनों घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।






