Trending Newsहरियाणा

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव: अब दो किश्तों में मिलेगी आर्थिक सहायता, CM नायब सैनी ने हिसार में किया ऐलान

हिसार। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार में आयोजित दादा बाढ़ देव जन्मोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें सबसे बड़ा ऐलान राज्य की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना से संबंधित रहा, जिसके तहत अब आर्थिक सहायता मासिक आधार पर नहीं, बल्कि दो बड़ी किश्तों में दी जाएगी।

एकमुश्त सहायता से महिलाओं को मिलेगा लाभ

सीएम सैनी ने कहा कि मासिक किश्तों में मिलने वाली छोटी रकम का उपयोग सीमित तरीके से ही हो पाता है, लेकिन यदि महिलाओं को एक साथ बड़ी राशि मिले तो वे इसे स्वरोजगार या छोटे व्यवसाय शुरू करने में आसानी से निवेश कर सकती हैं। सरकार का मानना है कि यह बदलाव महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगा।

खाप पंचायतों से नशा विरोधी अभियान में सहयोग की अपील

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सामाजिक मुद्दों पर भी जोर दिया। उन्होंने खाप पंचायतों की प्रशंसा करते हुए कहा कि खापों ने सरकार के नशा विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही उन्होंने अपील की कि खाप पंचायतें युवाओं को नशे से बचाने और समाज को जागरूक करने की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका जारी रखें।

सीएम सैनी ने दादा बाढ़ देव के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार “कर्म और चरित्र की पहचान” के सिद्धांत पर काम कर रही है।

गांव खरक पूनिया के लिए कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने गांव के विकास के लिए कई घोषणाएं भी कीं, जिनमें शामिल हैं —

  • गांव के स्कूल को मॉडल संस्कृत मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा।

  • स्कूल का नाम दादा बाढ़ देव के नाम पर रखा जाएगा।

  • गांव में सामुदायिक केंद्र और पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा।

ये घोषणाएं प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया द्वारा सौंपे गए मांग पत्र के आधार पर की गईं।

PM नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा आएंगे

सीएम सैनी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा दौरे पर आएंगे और दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने मंच से गुरु तेग बहादुर जी के 350वें प्रकाश उत्सव और गीता महोत्सव का भी जिक्र किया और गुरु तेग बहादुर के बलिदान का स्मरण कराया।

50 चुनावी वादे पहले साल में पूरे

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2024 विधानसभा चुनाव से पहले जारी संकल्प पत्र के 217 वादों में से 50 वादे पहले साल में ही पूरे कर दिए गए हैं। इसी दौरान भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि “पहले हरियाणा का मुख्यमंत्री केवल एक जाति का प्रतिनिधि माना जाता था, लेकिन अब मुख्यमंत्री पूरे समाज का प्रतिनिधित्व करता है।”कार्यक्रम में हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान से भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button