Trending Newsहरियाणा

Haryana: रोहतक में खिलाड़ी की मौत पर अनिल विज सख्त! बोले – “जिम्मेदार अधिकारियों पर हो कड़ी कार्रवाई

Haryana: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रोहतक में खिलाड़ी की हुई दर्दनाक मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बयान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया।

खिलाड़ी की मौत पर विज ने क्या कहा?

खिलाड़ी की मौत के मुद्दे पर मंत्री विज ने कहा—यह अत्यंत दुखद घटना है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। दोषी पाए जाने पर अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

उन्होंने कांग्रेस द्वारा इस मामले पर राजनीतिक आरोप लगाने को लेकर कहा—कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए हर विषय को राजनीति का रंग दिया जा रहा है। इस संवेदनशील मामले में राजनीति नहीं, जवाबदेही तय होनी चाहिए।”

कॉमनवेल्थ गेम्स 2028 की मेजबानी पर बोले विज — “भारत के लिए गर्व का क्षण”

पत्रकारों के एक सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने कहा—भारत को दोबारा कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलना पूरे देश के लिए गौरव की बात है। यह भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और खेल जगत में मजबूत पहचान को दर्शाता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button