Trending Newsहरियाणा

Haryana: सिरसा कष्ट निवारण बैठक में 17 शिकायतें, दो कर्मी सस्पेंड — ऊर्जा मंत्री अनिल विज का सख्त एक्शन

Haryana News : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि इस बैठक में कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर समाधान कर दिया गया है, जबकि 11 शिकायतों पर अगली बैठक में विस्तृत जानकारी के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री विज ने बताया कि शिकायतों के आधार पर ही निष्पक्ष इंसाफ किया जाता है और गलत कार्य करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। इसी क्रम में एक पुलिसकर्मी और एक बिजलीकर्मी को तत्काल सस्पेंड किया गया है।

31 पेड़ कटाई का मामला — जांच कमेटी करेगी सच्चाई का पता

उन्होंने बताया कि 31 पेड़ काटे जाने के आरोपों पर एक विशेष जांच कमेटी गठित की गई है, जो मौके पर जाकर स्थिति की जांच करेगी। यदि गड़बड़ी पाई गई, तो कार्रवाई निश्चित है।

गीता जयंती महोत्सव में वाहन न मिलने का विवाद — “किसी का दोष नहीं”

हाल ही में कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव में गाड़ी उपलब्ध न होने पर उठे सवालों का जवाब देते हुए विज ने सफाई दी— “किसी का कोई दोष नहीं है। मेरा वहां जाने का कार्यक्रम तय नहीं था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आग्रह पर मैं हेलीकॉप्टर से गया था। कार में आगे कोई और बैठ गया था, बस यही बात थी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button