आज की ख़बरचंडीगढ़

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआ 11 सब्जेक्ट्स में टॉप पर, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में शानदार प्रदर्शन से चमकाया नाम

 चंडीगढ़

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं ने प्रतिष्ठित क्यूएस वल्र्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग्स-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 विषयों में शीर्ष रैंकिंग हासिल की है। इसमें 2025 की तुलना में छह नए विषय (सब्जेक्ट) भी शामिल हैं। यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी की लगातार बढ़ती वैश्विक शैक्षणिक प्रतिष्ठा और उत्कृष्टता को दर्शाती है। क्यूएस वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. रविराजा एन. सीताराम ने कहा कि यह अत्यंत गर्व एवं संतोष का क्षण है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने क्यूएस वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट्स-2026 में 11 विषयों में शीर्ष रैंकिंग हासिल की है।

यह संख्या 2025 में क्यूएस की सब्जेक्ट रैंकिंग में शामिल पांच विषयों की संख्या से दोगुनी से भी अधिक है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टरए दीपेंद्र सिंह संधू ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि स्थापना के केवल 14 वर्षों में ही चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने वल्र्ड रैंकिंग में लगातार प्रगति करते हुए 6 विषयों में शानदार शुरुआत की है और 5 विषयों में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी आने वाले वर्षों में भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी तीन विषयों में अब दुनिया की टॉप 300 यूनिवर्सिटियों में शामिल हो गई है, जिनमें कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और मेकेनिकल, एरोनॉटिकल और मैन्युफेक्चरिंग इंजीनियरिंग शामिल हैं।

इन विषयों में कमाल

जिन 11 विषयों में यूनिवर्सिटी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, उनमें कम्प्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन सिस्टम, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, एयरोनॉटिकल और मैन्युफेक्चरिंग इंजीनियरिंग, बायोलॉजिकल साइंस, केमिस्ट्री, एनवायरनमेंटल साइंस, मैथमैटिक्स, फिजिक्स, बिजऩेस और मैनेजमेंट स्टडीज़ और इकोनॉमिक्स शामिल हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button