आज की ख़बरआर्थिक

नेक्सॉन, किआ सोनेट और ब्रेजा को टक्कर, लांच हुई हुंडई की नई Venue, जानिए कीमत

हुंडई की नई वेन्यू कार लांच हो गई है। इसकी सीधी टक्कर टाटा नेक्सॉन, किआ सोनेट, ब्रेजा और महिंद्रा की एक्सयूवी 3एक्सओ से है। हुंडई की ओर से ऑफर की जाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू के नाइट एडिशन को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। कंपनी की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है।

क्या है खास

नाइट एडिशन में काले रंग की फ्रंट रेडिएटर ग्रिल, मैट ब्लैक फ्रंट और रियर हुंडई लोगो, काली स्किड प्लेट, काले रंग से रंगी हुई छत की रेलिंग और ओआरवीएम, 16 इंच अलॉय व्हील्स, लाल रंग के ब्रेक कैलिपर, काले रंग का इंटीरियर और सीट अपहोल्स्ट्री को दिया गया है। कंपनी की ओर से इसके इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, एक लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल और 1.5 लीटर सीआरडीआई डीजल इंजन को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ही ऑफर किया गया है।

यह है कीमत

हुंडई की ओर से वेन्यू के नाइट एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपए है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.48 लाख रुपए है।
डिज़ाइन की बात करें तो, यहां भी हुंडई ने कई सीधे एलिमेंट्स इस्तेमाल किए हैं जो केबिन की ऊंचाई और चौड़ाई को बढ़ाते हैं। कई डिज़ाइन एलिमेंट्स ऐसे हैं जो हमने भारत में हुंडई की किसी भी कार में पहले कभी नहीं देखे। इंफोटेनमेंट स्क्रीन के लिए कव्र्ड हाउसिंग और बड़ा स्टीयरिंग व्हील, सब कुछ नयापन लिए हुए हैं। हुंडई ने डैशबोर्ड और फ्लोर कंसोल पर सॉफ्ट व्हाइट एम्बिएंट लाइटिंग का भी इस्तेमाल किया है, जो इसके प्रीमियम लुक को और भी बढ़ा देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button