Trending Newsहिमाचल

Himachal : सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान; हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर को मिलेगा 1 करोड़ का सम्मान!

Himachal : भारत की ऐतिहासिक महिला क्रिकेट विश्व कप जीत के बाद हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार रेणुका ठाकुर को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देगी।

विश्व चैंपियन टीम की सदस्य रेणुका ठाकुर को मिली सीएम की बधाई

सीएम सुक्खू ने फोन पर रेणुका ठाकुर से बात कर उन्हें और पूरी भारतीय महिला टीम को विश्व कप जीतने की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा — “हिमाचल प्रदेश को अपनी बेटी रेणुका पर गर्व है। उन्होंने पूरे देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं।” Himachal 

परसा गांव में जश्न, मां बोलीं – ‘हर घर में रेणुका जैसी बेटी हो’

शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र के परसा गांव में रेणुका की सफलता का जश्न मनाया गया।
उनकी मां सुनीता ठाकुर ने गर्व से कहा — “ईश्वर सभी को रेणुका जैसी बेटी दे। माता-पिता को बेटियों का साथ देना चाहिए, क्योंकि अगर उन्हें मौका मिले तो वे भी आसमान छू सकती हैं।” Himachal 

भाई विनोद ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पूरा मैच देखा और रेणुका की गेंदबाजी बेहतरीन रही। “हम सबको उस पर गर्व है,” उन्होंने कहा।

भारत की ऐतिहासिक जीत: साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया

नवी मुंबई में खेले गए महिला विश्व कप 2025 फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (101) की शानदार पारी के बावजूद 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके।Himachal

यह भी पढ़ें : –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button