Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश

राजस्थान: जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, कोलायत से लौट रहे 18 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

जोधपुर, राजस्थान | 2 नवंबर 2025: राजस्थान के जोधपुर ज़िले में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। फलोदी के मातोडा थाना क्षेत्र में भारतमाला हाईवे पर एक टेंपो ट्रैवलर और खड़े ट्रॉले की भीषण टक्कर में 18 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे का विवरण

जानकारी के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी लोग जोधपुर के सूरसागर इलाके के निवासी थे। वे बीकानेर के कोलायत स्थित एक आश्रम में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। लौटते वक्त मातोडा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रॉले से टेंपो ट्रैवलर की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई।

हादसे में कई लोग मौके पर ही दम तोड़ बैठे, जबकि घायलों को पहले फलोदी अस्पताल और बाद में जोधपुर रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जताया शोक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर लिखा – फलोदी के मातोडा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। यह भी पढ़ें : – तालाब में कूदे राहुल गांधी! बेगूसराय में मछली पकड़ते दिखे, देखिए VIDEO हुआ वायरल

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए लिखा —फलोदी के मातोडा में सड़क हादसे में 18 लोगों की मृत्यु बेहद दुखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और उनके परिजनों को इस कठिन समय में हिम्मत मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button