Trending Newsआज की ख़बरचंडीगढ़

चंडीगढ़ में गैंगवार: लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर इंद्रप्रीत पैरी की सरेआम गोलियों से हत्या

चंडीगढ़ में सोमवार रात एक और बड़ी गैंगवार की वारदात सामने आई है। सेक्टर-26 की टिब्बर मार्केट में करीब 7:30 बजे लॉरेंस बिश्नोई के करीबी और दोस्त इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की गोलियों से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पैरी पर पाँच गोलियां दागीं और मौके से फरार हो गए।

पैरी चंडीगढ़ सेक्टर-33 का रहने वाला था और लॉरेंस बिश्नोई के कॉलेज समय से ही बेहद करीब माना जाता था। दोनों साथ पढ़े थे और ‘सोपू’ से जुड़े रहे। पैरी पर चंडीगढ़ समेत आसपास के इलाकों में कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

कैसे हुई वारदात?

पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला गैंगवार का परिणाम माना जा रहा है। हमलावर किया (Kia) कार में आए थे। उन्होंने बेहद नजदीक से पैरी पर फायरिंग की और कुछ ही सेकंड में फरार हो गए। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत PGI चंडीगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शहर में हाई अलर्ट

वारदात के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है। हमलावरों और वाहन की तलाश जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी जल्द पकड़े जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button