Trending Newsपंजाब

रिश्वतखोरी खत्म! Punjab में लॉन्च हुआ Easy Registry सिस्टम—अब प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन सिर्फ 48 घंटे में

Punjab :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को ऐतिहासिक “ईज़ी रजिस्ट्री (Easy Registry)” सिस्टम की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही पंजाब (Punjab) देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन को पूरी तरह आसान, पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

यह डिजिटल सिस्टम न सिर्फ नागरिकों की परेशानी कम करेगा, बल्कि सरकारी दफ्तरों में होने वाली देरी और रिश्वतखोरी पर भी सीधा प्रहार करेगा।

क्या है Easy Registry सिस्टम?

  •  अब लोग अपने जिले के किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
  •  प्रॉपर्टी की लोकेशन से जुड़े दफ्तर में जाने की लंबी बाध्यता खत्म
  •  पूरी प्रक्रिया अब 48 घंटे के अंदर पूरी होगी।
  •  सिर्फ ₹500 फीस में ऑनलाइन सेल डीड ड्राफ्ट बनाने की सुविधा।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड, पेमेंट—सबकुछ एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर।
  • शिकायतों के लिए WhatsApp पर डायरेक्ट रिपोर्टिंग की सुविधा।
  • सरकार तुहाड़े द्वार” स्कीम के तहत हेल्पलाइन 1076 और घर-घर डॉक्यूमेंट कलेक्शन सेवा।

कैसे खत्म होगी रिश्वतखोरी?

  • रजिस्ट्रेशन पर अधिकारियों की आपत्तियों को सिर्फ 48 घंटे तक सीमित किया गया।
  • किसी भी प्रकार की देरी या गड़बड़ी सीधे डिप्टी कमिश्नर को फॉरवर्ड होगी।
  •  नागरिकों को पूरी प्रक्रिया के दौरान रियल-टाइम अपडेट मिलेंगे।
  • रिश्वत मांगने की स्थिति में तुरंत WhatsApp शिकायत भेजी जा सकेगी।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह कदम राजस्व सुधारों का बड़ा हिस्सा है जो भ्रष्टाचार खत्म करने और गवर्नेंस को तेज़ व पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक था।

मोहाली में मॉडल ऑफिस तैयार

मोहाली के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस को एक मॉडर्न हेल्प डेस्क, बेहतर इंतज़ाम और कंफर्टेबल वेटिंग एरिया के साथ अपग्रेड किया गया है, जो आने वाले समय में पूरे पंजाब में इस Easy Registry मॉडल को लागू करने का संकेत देता है।

क्यों बना यह Easy Registry सिस्टम गेम-चेंजर?

✔️ सरकारी दफ्तरों के चक्कर खत्म
✔️ समय की बचत
✔️ पेपरवर्क कम
✔️ पारदर्शिता बढ़ी
✔️ भ्रष्टाचार पर रोक
✔️ डिजिटल पंजाब की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री के अनुसार यह पहल “पिछली सरकारों की धीमी प्रणाली” से बिल्कुल अलग है और पंजाब में लैंड रिकॉर्ड मैनेजमेंट का नया युग शुरू करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button