Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट Ashnoor Kaur का बोल्ड बयान: “मुझे मुश्किल चीज़ें पसंद हैं, उम्र ही मेरी …

टेलीविजन की चहेती अभिनेत्री Ashnoor Kaur अब छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 19 में अपनी एक नई पारी की शुरुआत कर चुकी हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘पटियाला बेब्स’ जैसे लोकप्रिय शोज़ में काम कर चुकी अशनूर अब सलमान खान के इस बहुचर्चित शो में अपने असली व्यक्तित्व के साथ दर्शकों को प्रभावित करने को तैयार हैं।
“यह एक मानसिक खेल है” — Ashnoor Kaur
Bigg Boss के घर में एंट्री करने से पहले Ashnoor Kaur ने एक खास बातचीत में अपनी मानसिक तैयारी और रणनीतियों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा: “मैं बेहद उत्साहित हूँ। Bigg Boss एक ऐसा मंच है जहाँ मानसिक मजबूती सबसे ज़्यादा मायने रखती है। मैं हर स्थिति में खुद के प्रति ईमानदार रहने की कोशिश करूँगी और खुद को शांत रखने के लिए समय निकालती रहूँगी।”

Ashnoor Kaur ने अपने इंटरव्यू में अपनी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी के बारे में भी बताया “मेरी उम्र को कई लोग मेरी कमजोरी समझते हैं, लेकिन मेरे लिए यह मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैंने बहुत कम उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा और अब मैं हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हूँ।”
झगड़े, टास्क और राजनीति? अशनूर तैयार हैं!
Bigg Boss हाउस में ड्रामा, टास्क और राजनीति आम बात है। इस पर Ashnoor Kaur का जवाब बेबाक था: “मुझे मुश्किल चीज़ें पसंद हैं। मैं जो भी काम करती हूँ, उसमें अपना 110% देती हूँ।”
सलमान खान की डाँट को मानेंगी ‘रचनात्मक आलोचना’
अगर सलमान खान उन्हें किसी गलती पर फटकारते हैं, तो अशनूर उसे बुरा नहीं मानेंगी।”वह जो कुछ भी कहेंगे, मेरी भलाई के लिए होगा। मैं उनकी बातों को सकारात्मक तरीके से लूँगी और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करूँगी।”
फैन्स को दिया प्यार भरा संदेश
अंत में Ashnoor Kaur ने अपने फैन्स के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी दिया: “आप सभी ने हमेशा मेरे किरदारों को सराहा है, अब मैं चाहती हूँ कि आप मुझे मेरे असली रूप में भी अपनाएँ। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे अब तक के प्यार से दस गुना ज़्यादा प्यार देंगे, क्योंकि ये सफर मेरे लिए खास है और इसमें आपकी दुआओं की ज़रूरत है।”






