Dhurandhar: गब्बर ने देखी धुरंधर, बोले – “सांपों का सिर कुचलने के लिए हर हिंदुस्तानी तैयार रहे

Dhurandhar: हरियाणा के ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हाल ही में फिल्म धुरंधर देखी और फिल्म की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हर हिंदुस्तानी को एक साफ संदेश देती है — देश के खिलाफ साजिश रचने वालों को उनके घर में घुसकर कुचलना होगा।
अनिल विज अंबाला शहर के सिटी प्लाजा में पदाधिकारियों और अपने टी-प्वाइंट ग्रुप के सदस्यों के साथ फिल्म (Dhurandhar) देखने पहुंचे थे। फिल्म देखने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि धुरंधर उन सच्चाइयों को दिखाती है, जो आमतौर पर पर्दे पर नहीं दिखाई जातीं।
“घर-घर पाले जा रहे सांपों को कुचलना जरूरी”
अनिल विज ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश में घर-घर आतंक के ‘सांप’ पाले जा रहे हैं, और उन्हें खत्म करने के लिए भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियां अपनी जान की बाजी लगाकर काम कर रही हैं। यही सच्चाई फिल्म धुरंधर(Dhurandhar) में बेहद प्रभावी तरीके से दिखाई गई है।
उन्होंने कहा कि फिल्म (Dhurandhar) में यह भी दिखाया गया है कि किस तरह आतंकी नेटवर्क को उनके ही देश में जाकर तबाह किया जाता है। यह शायद पहली बार है जब किसी फिल्म ने इतनी स्पष्टता के साथ छिपी हुई सच्चाई को सामने लाने का साहस किया है।
26/11 समेत कई आतंकी घटनाओं का जिक्र
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि फिल्म (Dhurandhar) में 26/11 मुंबई आतंकी हमला और देश में हुई अन्य बड़ी आतंकी घटनाओं को भी दिखाया गया है, जिससे दर्शकों को यह समझने का मौका मिलता है कि आतंकवाद किस तरह योजनाबद्ध तरीके से फैलाया जाता है।
मुस्लिम देशों के विरोध पर अनिल विज का पलटवार
फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर कुछ मुस्लिम देशों द्वारा विरोध किए जाने के सवाल पर अनिल विज ने तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे देश अपनी सच्चाई देखना नहीं चाहते।
अनिल विज ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान इस फिल्म (Dhurandhar) के जवाब में एक काउंटर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहा है, क्योंकि धुरंधर में पाकिस्तान की वह हकीकत दिखाई गई है, जहां घर-घर आतंकवादी तैयार किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि दुनिया में होने वाली अधिकतर आतंकी घटनाओं की जड़ें वहीं से जुड़ी हैं, और यही वजह है कि यह फिल्म (Dhurandhar) उन्हें पसंद नहीं आ रही — क्योंकि सच्चाई अब सामने आ रही है।






