देश विदेश

यूपी में हाई-वे पर गिरा एयरक्राफ्ट, उड़ान के दौरान तारों में उलझा, ट्रेनी महिला पायलट आगरा रैफर

यूपी के कासगंज में सोमवार दोपहर 3.30 बजे एक ट्रेनी विमान कै्रश हो गया। विमान उड़ा रही 27 साल की महिला ट्रेनी पायलट घायल हो गर्इं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। हादसा पुलिस लाइन के पीछे 6-लेन हाई-वे के पास हुआ। दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 3.40 बजे सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी की गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अलीगढ़ में चेतक एविएशन कंपनी है, जो डीजीसीए (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन) से मान्यता प्राप्त फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी है। यहां पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए सेसना 172 और सेसना 152 जैसे विमान इस्तेमाल किए जाते हैं।

मुंबई की रहने वाली पायलट कायनात पुत्री कादरखान ट्रेनिंग ले रही थीं। सोमवार दोपहर कायनात ने अलीगढ़ में धनीपुर हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। विमान में वह अकेली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान आसमान में मंडरा रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और बिजली के तारों से टकराकर बरेली-मथुरा हाईवे किनारे गिर गया। विमान क्षतिग्रस्त हो गया है। पायलट को विमान से बाहर निकालकर पहले जिला अस्पताल भेजा गया। जहां गंभीर हालत देख उन्हें आगरा रैफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button