किराया ज्यादा लग रहा है तो मत कीजिए हवाई यात्रा, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को त्योहारी मौसम, खासकर दिवाली के समय हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से मना कर दिया है। याचिकाकर्ता ने इसे आर्टिकल 14 के उल्लंघन का मामला बताने की कोशिश की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया कि किराया ज्यादा है, तो हवाई यात्रा मत कीजिए। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को हवाई किराए में भारी इजाफे के खिलाफ अर्जी डालने वाले याचिकाकर्ताओं को झटका लगा, क्योंकि सर्वोच्च अदालत ने इस पर तत्काल सुनवाई से मना कर दिया।
यह याचिका जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस अपरेश सिंह की बैंच में डाली गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट अभिनव ने कोर्ट के सामने दलील दी कि सामान्य किराए के मुकाबले हवाई किराए में 700 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। उन्होंने दलील दी कि हवाई यात्रा आवश्यक सेवा है और इस तरह की बढ़ोतरी संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। हालांकि, अदालत ने इसे तत्काल लिस्ट करने से मना कर दिया।






