Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेश

करूर भगदड़ पर मचा देशभर में हड़कंप: अभिनेता विजय ने किया बड़ा मुआवजे का ऐलान

करूर (तमिलनाडु), 28 सितंबर 2025 – तमिलनाडु के करूर जिले में एक रैली के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। सुपरस्टार अभिनेता और अब राजनेता थलपति विजय की राजनीतिक रैली में मची भीषण भगदड़ में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 9 मासूम बच्चे और 16 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। हादसे में करीब 70 लोग घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विजय का भावुक संदेश: “मेरा दिल और दिमाग बेहद व्यथित है”

रैली में हुई इस अप्रत्याशित त्रासदी पर विजय ने गहरा शोक जताया और एक भावुक बयान जारी किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा जो हुआ, उसे सोचकर मेरा दिल और दिमाग बेहद व्यथित है। मेरे जेहन में उन सभी चेहरों की छवि बार-बार उभर रही है, जिनसे मैं मिला था। स्नेह और प्यार दिखाने वाले मेरे अपने लोग जिनको मैंने खो दिया, उनके बारे में सोचकर मेरा दिल और भी ज़्यादा दुखी है।

मुआवजे का ऐलान: हर मृतक के परिवार को ₹20 लाख, घायलों को ₹2 लाख

इस हृदयविदारक हादसे के बाद विजय ने मृतकों के परिजनों के लिए ₹20-20 लाख रुपये और घायलों के लिए ₹2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। विजय ने स्पष्ट कहा यह एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई हम नहीं कर सकते। चाहे कितनी भी सांत्वना दी जाए, अपने लोगों को खोने का दर्द कम नहीं हो सकता। लेकिन परिवार के एक सदस्य होने के नाते, मेरा कर्तव्य है कि मैं इस दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ा रहूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button