TechTrending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश

1 अगस्त से लागू होंगे UPI के नए नियम, 5 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

अगस्त 2025 में डिजिटल पेमेंट और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं, जो आम जनता की जेब पर सीधे असर डाल सकते हैं। 1 अगस्त से देश में UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के नियमों में बड़ा बदलाव होगा। ऐसे में फोनपे, गूगल पे या पेटीएम जैसे ऐप्स से रोजाना पेमेंट करने वाले यूजर्स को सावधान रहने की जरूरत है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) UPI को तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए कई नए नियम लागू करने जा रहा है। साथ ही, क्रेडिट कार्ड और एलपीजी की कीमतों में भी बदलाव की उम्मीद है।

1. UPI नियमों में बदलाव

1 अगस्त से UPI यूजर्स के लिए नए नियम लागू होंगे। अब आप किसी थर्ड पार्टी UPI ऐप से दिन में सिर्फ 50 बार ही बैलेंस चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, किसी एक ऐप पर अपने फोन नंबर से जुड़े बैंक खातों को दिन में अधिकतम 25 बार ही देखा जा सकेगा। ये लिमिट इसलिए लगाई गई है ताकि सिस्टम पर लोड कम हो, जिससे ट्रांजैक्शन की स्पीड बनी रहे और फेलियर की समस्या कम हो।
AutoPay ट्रांजैक्शन (जैसे नेटफ्लिक्स, म्यूचुअल फंड की किस्त) अब केवल तीन समय स्लॉट में प्रोसेस होंगे – सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे, और रात 9:30 बजे के बाद।

2. SBI क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए बड़ा बदलाव

SBI क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए बड़ा बदलाव11 अगस्त से SBI ने कई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाला फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर बंद करने का फैसला किया है। यह कवर SBI के UCO बैंक, सेंट्रल बैंक, पीएसबी, करूर वैश्य बैंक और इलाहाबाद बैंक के साथ मिलकर कुछ ELITE और PRIME कार्ड्स पर 1 करोड़ रुपये या 50 लाख रुपये तक का होता था। अब यह सुविधा बंद हो जाएगी, जिससे कार्ड होल्डर्स को नुकसान होगा।

3. LPG के दामों में संभावित बदलाव

हर महीने की तरह 1 अगस्त को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। जुलाई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹60 की कटौती हुई थी, लेकिन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था। अब उम्मीद है कि 1 अगस्त से घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में राहत मिल सकती है, जिससे महंगाई पर थोड़ा दबाव कम होगा।

4. CNG और PNG के दामों में फेरबदल

तेल कंपनियां अक्सर महीने की पहली तारीख को CNG और PNG के दामों में बदलाव करती हैं। अप्रैल से अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अगस्त में दाम बढ़ या घट सकते हैं। मुंबई में आखिरी बार 9 अप्रैल को CNG ₹79.50 प्रति किलोग्राम और PNG ₹49 प्रति यूनिट हुआ था।

5. ATF के दामों में बदलाव की संभावना

एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी विमान ईंधन के दाम भी अगस्त में बदले जा सकते हैं। ATF की कीमत बढ़ने से हवाई टिकट महंगे हो सकते हैं, जबकि कीमत घटने पर यात्रियों को किराए में राहत मिलेगी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी और ATF के दामों में संशोधन करती हैं।


RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक

अगस्त में RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 4 से 6 अगस्त तक होगी। इस दौरान RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ब्याज दरों को लेकर अहम फैसला सुनाएंगे, जो आर्थिक माहौल और आम आदमी की जेब पर असर डाल सकता है।

क्या आप इन बदलावों के लिए तैयार हैं? अपनी राय हमें जरूर बताएं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button