Trending Newsआज की ख़बरहिमाचल

Himachal : धर्मशाला तपोवन में 26 नवंबर से शीतकालीन सत्र — पहली बार 8 बैठकों का सबसे लंबा सेशन, 744 सवालों से गरमाएगी सियासत

HImachal : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बहुप्रतीक्षित शीतकालीन सत्र इस बार कई रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सचिवालय तपोवन में प्रेस वार्ता कर बताया कि 14वीं विधानसभा का 10वां सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक तपोवन परिसर में आयोजित होगा। सत्र का शुभारंभ 26 नवंबर को सुबह 11 बजे होगा, जहां सदन में पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू राम गौतम के प्रति शोकोदगार प्रस्तुत किया जाएगा।

अब तक का सबसे लंबा विंटर सेशन — 8 बैठकें

अध्यक्ष ने बताया कि इस बार सत्र में कुल 8 बैठकें होंगी, जो इसे अब तक का सबसे लंबा शीतकालीन सत्र बनाती हैं। 28 नवंबर और 4 दिसंबर को गैर-सरकारी सदस्यों का कार्य निर्धारित किया गया है। वर्ष 2025 के तीनों सत्र मिलाकर कुल 35 बैठकें पूरी होंगी—बजट सत्र: 15,मानसून सत्र: 12,शीतकालीन सत्र: 8,जो वार्षिक लक्ष्य पूरा करता है।

कांगड़ा में लंबे सत्र से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा — CM सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा- “कांगड़ा में सबसे लंबा विंटर सेशन होने वाला है। इससे लोगों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। यह सत्र पहले क्रिसमस–न्यू ईयर के समय होता था, लेकिन तारीख बदलने से कांगड़ा में टूरिज्म और होटल कारोबार को बड़ा फायदा मिलेगा।”

उन्होंने बताया कि कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। एयरपोर्ट विस्तार और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाएगी।

शीतकालीन सत्र में कुल 744 प्रश्न

इस बार सदस्यों की ओर से रिकॉर्ड 744 प्रश्न प्राप्त हुए:

  • 604 तारांकित प्रश्न

  • 140 अतारांकित प्रश्न

  • नियम 62: 11

  • नियम 63: 4

  • नियम 101: 7

  • नियम 130: 16

  • नियम 324: 1

सभी प्रश्न ऑनलाइन प्राप्त कर सरकार को भेज दिए गए हैं।

इन मुद्दों पर सबसे ज्यादा सवाल

विधानसभा में जिन मुद्दों पर सबसे ज्यादा ध्यान रहेगा, वे हैं—

  • आपदा प्रबंधन और केंद्र से राहत राशि

  • भारी बारिश, बाढ़ और प्राकृतिक आपदाएं

  • स्कूलों का विलय, शिक्षा संस्थानों का उन्नयन

  • स्वास्थ्य संस्थानों की मजबूती

  • सड़क और पुल निर्माण, DPR

  • विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति

  • टूरिज्म, उद्यान विभाग और पेयजल संकट

  • युवाओं में नशाखोरी रोकथाम

  • कानून व्यवस्था और परिवहन सुधार

विधायक अपने क्षेत्रों के स्थानीय मुद्दों को भी खूब उठाएंगे।

सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक

सत्र के सुचारू संचालन के लिए 26 नवंबर सुबह 10:15 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें—

  • संसदीय कार्य मंत्री

  • नेता प्रतिपक्ष

  • उप मुख्य सचेतक

  • भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक शामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष की अपील

अध्यक्ष ने सत्ता पक्ष व विपक्ष से कहा कि “सदन का समय जनहित और सार्थक चर्चा के लिए हो। सभी दल सकारात्मक सहयोग दें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button