Rohini Acharya: ‘मेरा कोई परिवार नहीं, चप्पल से मारा जाएगा…’ राजद की हार के बाद गुस्से में भड़की रोहिणी

Rohini Acharya: बिहार विधानसभा चुनाव में RJD की हार के बाद लालू परिवार में कलह बढ़ गई है। लालू प्रसाद यादव को किडनी देने वाली रोहिणी आचार्य ने परिवार से नाता तोड़ने और राजनीति छोड़ने का एलान किया। अब रोहिणी मीडिया के सामने सामने आई हैं और उन्होंने खुलकर अपने गुस्से और निराशा का इजहार किया।
रोहिणी ने परिवार और राजनीति दोनों छोड़ा
रोहिणी आचार्य ने कहा,मेरा कोई परिवार नहीं है। उन्होंने ही मुझे परिवार से निकाला है। उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है। सारी दुनिया सवाल कर रही है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ है… जब उनसे परिवार छोड़ने का कारण पूछा गया, तो रोहिणी ने कहा कि यह सवाल संजय यादव, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछना चाहिए
संजय और रमीज का नाम लेकर रोहिणी ने किया खुलासा
Rohini Acharya ने कहा कि जब संजय और रमीज का नाम लिया जाएगा, तो:
-
आपको घर से निकाल दिया जाएगा
-
बदनाम किया जाएगा
-
गाली दी जाएगी
-
आपके ऊपर चप्पल उठाकर हमला किया जाएगा
रोहिणी का सोशल मीडिया पोस्ट
Rohini Acharya ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:सारा दोष मैं अपने ऊपर ले रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था। मैं राजनीति छोड़ रही हूं और परिवार से नाता तोड़ रही हूं।
परिवार के अलगाव की लंबी कहानी
-
इससे पहले मई में तेज प्रताप यादव को छह साल के लिए परिवार और पार्टी से अलग कर दिया गया था।
-
कहा गया था कि तेज प्रताप की हरकतें पार्टी की मर्यादा के खिलाफ थीं।
-
अब Rohini Acharya के अलगाव को भी तेज प्रताप के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
चुनाव परिणाम से Rohini Acharya बेहद दुखी हैं और उन्होंने राजद की हार के लिए राज्यसभा सदस्य और तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव को जिम्मेदार ठहराया।






