Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश

Delhi Blast पर Amit Shah की कड़ी चेतावनी: ‘दोषियों को बख्शेंगे नहीं, ऐसी सजा देंगे जिससे दुनिया को संदेश मिलेगा

Delhi Blast : दिल्ली में हुए आतंकी कार धमाके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सख्त बयान देते हुए कहा कि “दोषियों को ऐसी सजा दी जाएगी जिससे पूरी दुनिया को स्पष्ट संदेश जाएगा कि भारत में आतंक फैलाने की हिम्मत कोई नहीं कर सकेगा।” शाह ने यह बात गुजरात के बनासकांठा जिले के मानसा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कही।

इस दौरान उन्होंने श्री मोतीभाई आर. चौधरी सागर सैनिक स्कूल (MRCSSS) और सागर ऑर्गेनिक प्लांट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। Delhi Blast

दिल्ली धमाके के दोषियों को नहीं मिलेगी राहत

अमित शाह ने कहा कि 10 नवंबर को दिल्ली में हुए कार बम धमाके में 8 लोगों की मौत और कई के घायल होने की घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि इस हमले में शामिल सभी लोगों को कानून के कठघरे में लाकर सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी।Delhi Blast

“इस आतंकी हमले के जिम्मेदार लोगों को ऐसी सज़ा मिलेगी जिससे पूरी दुनिया को यह संदेश जाएगा कि भारत आतंकवाद के सामने कभी झुकेगा नहीं,”
अमित शाह, गृह मंत्री

गुजरात में खुला मोतीभाई चौधरी सागर सैनिक स्कूल

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि मोतीभाई चौधरी सागर सैनिक स्कूल गुजरात के युवाओं को सेना में सेवा के लिए तैयार करेगा।
50 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 11 एकड़ के कैंपस में स्मार्ट क्लासरूम, पुस्तकालय, छात्रावास और कैंटीन जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

शाह ने कहा कि मोतीभाई चौधरी का जीवन महात्मा गांधी के सिद्धांतों – ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवा पर आधारित था। उन्होंने गुजरात के किसानों और पशुपालकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन्हीं प्रयासों की बदौलत अमूल आज दुनिया का नंबर एक सहकारी ब्रांड बना है।

देश में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की योजना

अमित शाह ने बताया कि केंद्र सरकार ने PPP (Public-Private Partnership) मॉडल के तहत देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मेहसाणा जिले में बना यह नया सैनिक स्कूल राज्य के गौरव का प्रतीक बनेगा और युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करेगा।Delhi Blast

यह भी पढ़ें : –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button