उतर प्रदेश

आगरा में STF की बड़ी कार्रवाई, 1.22 करोड़ की गांजा और एमडी एमए ड्रग्स जब्त; चार तस्करों को दबोचा

आगरा में STF की बड़ी कार्रवाई, 1.22 करोड़ की गांजा और एमडी एमए ड्रग्स जब्त; चार तस्करों को दबोचा

आगरा : Ganja Worth Crores Seized In Agra: यूपी एसटीएफ की आगरा यूनिट ने सिकंदरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. आगरा यूनिट ने करीब 1.22 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों की खेप के साथ चार आरोपियों को दबोचा है. एसटीएफ ने आरोपियों से पूछताछ के बाद गांजा और एमडीएमए की तस्करी नेटवर्क में शामिल दूसरे आरोपियों की सूची बनाई है. यह अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग है.

मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है. यूपी एसटीएफ की आगरा यूनिट के उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह की टीम ने सिकंदरा थाना के शिवपुरी में छापा मार कार्रवाई करके 1.0645 किलोग्राम गांजा के साथ ही 147 ग्राम एमडीएमए ड्रग बरामद की है. जब्त मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.22 करोड़ रुपये है.

आगरा एसटीएफ यूनिट ने कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का खुलासा करके चार आरोपी दबोचे हैं. गिरफ्तार आरोपियों में रूप किशोर, प्रेमकुमार प्रजापति, बबलू शर्मा और नन्हीं देवी हैं. सभी आरोपी मथुरा जिले के वृन्दावन क्षेत्र के निवासी हैं. उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया, लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि आगरा और मथुरा में मादक पदार्थों की तस्करी में गैंग लगा है. जिसकी तस्दीक की तो मथुरा जिले के वृंदावन में मथुरा गेट निवासी रूप किशोर और प्रेमकुमार प्रजापति के नाम सामने आए.

छानबीन में बबलू शर्मा का नाम भी सामने आया, जो किराए के मकान में रहता था. इस तस्करी के खेल में रूप किशोर की पत्नी नन्हीं देवी भी शामिल है. इस पर चारों आरोपियों को दबोचा है. इनसे पूछताछ में कई अहम तस्करी नेटवर्क के बारे में कई अहम जानकारी मिली हैं. जिनके आधार पर आगे की छानबीन की जा रही है.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button