यूथ लाइफ

दिल्ली में चमके कांगड़ा के अथर्व, ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नेपाल के खिलाड़ी को हराकर जीता गोल्ड

डीएवी स्कूल तियारा के नौवीं कक्षा के छात्र एवं गांव वैदी निवासी अथर्व चौधरी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चार देशों की अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान और श्रीलंका के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। अथर्व चौधरी ने पहले मुकाबले में नेपाल के खिलाड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में भी उनका सामना नेपाल के ही खिलाड़ी से हुआ, जहां अथर्व ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 11 अंक हासिल किए, जबकि नेपाल के खिलाड़ी को 9 अंक मिले। इस तरह अथर्व ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। अथर्व के पिता अभय कुमार हाल ही में ग्राम पंचायत के प्रधान निर्वाचित हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button