यूथ लाइफ

प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को, एलाइड हेल्थकेयर और बी-फॉर्मेसी आयुर्वेद में दाखिले का मौका

अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक ने शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए विभिन्न पैरामेडिकल और बी-फॉर्मेसी (आयुर्वेद) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इन प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, इन कोर्सेज में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी पहली जुलाई रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

दाखिले से जुड़ा विस्तृत प्रॉस्पेक्टस और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। तय समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डा. राजेश कुमार ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों के लिए संभावित प्रवेश परीक्षा आगामी 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

यूनिवर्सिटी ने जारी की हेल्पलाइन

फॉर्म भरने के दौरान आने वाली किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या के समाधान हेतु यूनिवर्सिटी द्वारा अभ्यर्थियों को हेल्पलाइन की सुविधा भी दी है। छात्र या अभिभावक अपनी समस्या के समाधान के लिए व्हाट्सऐप नंबर 9459139364 या ईमेल आईडी  पर संपर्क कर संदेश भेज सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button