50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M47 5G भारत में लांच

नई दिल्ली। Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 5G लांच कर दिया है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन की कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy M47 5G की शुरुआती कीमत 22,999 रुपए (कूपन ऑफर के साथ) है। यह फोन Rogue Red Blaze Blue में आता है। इस फोन की बिक्री 4 जुलाई से सैमसंग की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर प्राइम डे सेल के पहले दिन शुरू होगी।
फोन के फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच की sAMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स (HBM) और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन मिलता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा यह 4X स्क्रैच रेसिस्टेंस के साथ आता है।
इस फोन में 6GB / 8GB LPDDR5X RAM और 128GB / 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है। कंपनी दावा करती है कि 6 जेन ओएस अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 4nm 5G चिपसेट के साथ Adreno 710 GPU दिया गया है।
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy M47 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 2MP का मैक्रो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12MP का एचडीआर फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।






