संशोधित करो बेअदबी कानून, अकाल तख्त के आदेश, आप विधायकों ने कबूला, बिना पढ़े साइन किए

श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को बेअदबी कानून जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 में एक महीने में संशोधन करने का आदेश दिया है। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अकाल तख्त जत्थेदार कुलदीप सिंह गडग़ज ने कानून पर छह एतराज जताए। उन्होंने कहा कि सरकार बेअदबी करने वालों को सजा देने के लिए कानून बनाए, इस पर कोई एतराज नहीं है, लेकिन सिख शब्दावली, मर्यादा और पंथ से जुड़े मामलों में विधानसभा फैसला नहीं कर सकती।
तब तक इस कानून को होल्ड किया जाए। इस दौरान वहां मौजूद विधायकों ने माना कि उन्होंने कानून को बिना पढ़े सहमति दी है। सुनवाई से पहले जत्थेदार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दो वीडियो भी सुनवाए। पेशी के लिए ्रआप के सभी सिख मंत्री और विधायक नंगे पैर लिखित स्पष्टीकरण के साथ अकाल तख्त पहुंचे। कांग्रेस, अकाली दल और निर्दलीय विधायक भी सुनवाई में मौजूद रहे।




