आज की ख़बरआर्थिक

50MP सेल्फी कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Pro भारत में लांच

नई दिल्ली। Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro लांच कर दिया है। फोन में 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी दी गई है। Edge 70 Pro के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की कीमत की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपए और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपए है। यह फोन भारत में बिक्री के लिए 29 अप्रैल से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी का आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा। आप इस फोन को पैंटोन लिली व्हाइट, पैंटोन टी और पैंटोन टाइटन कलर में ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच की 1.5K 10-बिट एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2772 x 1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम 4nm चिपसेट के साथ Arm Mail-G720 MC8 GPU दिया गया है। कंपनी 3 ओएस अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 70 Pro के रियर में OIS सपोर्ट f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, वहीं मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button