Trending Newsहरियाणा

हेरिटेज डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ते हरियाणा के कदम, पर्यटन मंत्री ने की वेबसाइट लॉन्च- Haryana News

हेरिटेज डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ते हरियाणा के कदम, पर्यटन मंत्री ने की वेबसाइट लॉन्च- Haryana News

 Haryana News : हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में हरियाणा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://archaeology.haryana.gov.in/ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वेबसाइट प्रदेश की पुरातात्विक विरासत व सांस्कृतिक समृद्धता को देश-दुनिया के सामने पहुंचाने का बेहतरीन मंच साबित होगी।

हेरिटेज डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ते हरियाणा के कदम, पर्यटन मंत्री ने की वेबसाइट लॉन्च- Haryana News

कैबिनेट मंत्री ने पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की वेबसाइट लांच करते हुए कहा कि यह डिजिटल पहल विरासत संरक्षण में तकनीक के सफल समावेशन का प्रतीक हैजो पारदर्शिताशिक्षा और जनभागीदारी को बढ़ावा देगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह वेबसाइट हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कैबिनेट मंत्री शर्मा ने इस दौरान  विभाग के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button