खिलाड़ियों की मौत के बाद हरियाणा सरकार सख्त: ‘कंडम’ स्टेडियम में नहीं मिलेगी खेलने की अनुमति

Haryana News: खिलाड़ियों की हालिया मौतों ने हरियाणा सरकार को झकझोर कर रख दिया है। राज्य में अब किसी भी स्टेडियम या खेल मैदान की स्थिति ‘कंडम’ पाई जाती है, तो वहां खिलाड़ियों को खेलने और अभ्यास करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। खेल सुविधाओं की खराब हालत को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।
ताऊ देवीलाल स्टेडियम की समीक्षा बैठक में बड़ा ऐलान
पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुई उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने जानकारी दी कि पूरे प्रदेश में स्टेडियमों, खेल परिसरों, मैदानों के पुनर्विकास, उन्नयन और मरम्मत के लिए 114 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि—अगले तीन महीनों में स्टेडियमों और मैदानों की तस्वीर पूरी तरह बदल दी जाएगी।
क्यों लिया गया यह फैसला?
पिछले दिनों दो खिलाड़ियों की दर्दनाक मौतों ने राज्य की खेल सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। खराब ग्राउंड,जर्जर ट्रैक,टूटी सुविधाएं,मेंटेनेंस की कमी को लेकर लंबे समय से खिलाड़ी आवाज उठा रहे थे। सरकार ने अब इसे लेकर ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्णय लिया है।
क्या-क्या बदलेगा मैदानों में?
सरकार की योजना के तहत ग्राउंड लेवलिंग और नए ट्रैक,फिटनेस और मेडिकेयर सुविधाएं,ड्रेसिंग रूम और लाइटिंग सिस्टम,टूटी स्टैंड और गलियारों की मरम्मत,नए खेल उपकरण,मॉडर्न मल्टी-स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर जो मैदान खेलने लायक नहीं—उन्हें तुरंत सील कर पुनर्विकास में भेजा जाएगा।






