
कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमपीएड, एमएससी ग्राफिक्स व बीपीएड पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन सोमवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इन चारों परीक्षाओं में कुल 395 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया था, जिनमें से 332 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 63 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि सेंटर कोड ई-50 (सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय) में आयोजित बी.पी.एड. प्रवेश परीक्षा में कुल 92 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 89 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार सेंटर कोड ई-47 (सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन, ब्लॉक-1) में आयोजित एम.एससी. बायोटेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा में कुल 165 अभ्यर्थियों में से 118 उपस्थित हुए तथा 47 अनुपस्थित रहे।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि सेंटर कोड ई-48 (सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन, ब्लॉक-2) में आयोजित एम.पी.एड. प्रवेश परीक्षा में 86 अभ्यर्थियों में से 83 ने परीक्षा दी, जबकि 3 अनुपस्थित रहे। वहीं सेंटर कोड ई-49 (इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज) में आयोजित एम.एससी. ग्राफिक्स, एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया प्रवेश परीक्षा में कुल 52 अभ्यर्थियों में से 42 उपस्थित हुए तथा 10 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई।






