Trending Newsआज की ख़बरपंजाब

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का शुभारंभ, हर परिवार को ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज

Punjab Mukhyamantri Sehat Yojana 2026: पंजाब सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देते हुए मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत अब पंजाब के हर परिवार को सालाना ₹10 लाख तक का फ्री और कैशलेस इलाज (Free Treatment”, “2026) मिलेगा। योजना का औपचारिक शुभारंभ 22 जनवरी को मोहाली में किया गया।

मुख्यमंत्री सेहत योजना क्या है?

मुख्यमंत्री सेहत योजना पंजाब सरकार की अब तक की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी हेल्थ स्कीम है। इसका उद्देश्य राज्य के हर नागरिक को बेहतर, सुलभ और आर्थिक रूप से सुरक्षित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस योजना के तहत किसी भी बीमारी के इलाज के लिए मरीज को अस्पताल में कैशलेस सुविधा मिलेगी, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

मोहाली में हुआ योजना का उद्घाटन

इस योजना का उद्घाटन मोहाली के सेक्टर-62 स्थित विकास भवन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान,आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मौजूद रहे। इस दौरान सरकार ने योजना को पंजाब की हेल्थकेयर सिस्टम में “गेम-चेंजर” बताया।

बिना आय सीमा, बिना उम्र की शर्त

मुख्यमंत्री सेहत योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें:

❌ कोई आय सीमा नहीं

❌ उम्र की कोई पाबंदी नहीं

❌ कोई सामाजिक या आर्थिक बहिष्कार नहीं

योजना का लाभ लेने के लिए केवल पंजाब का आधार कार्ड या वोटर आईडी होना जरूरी होगा।

3 करोड़ लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यह योजना लगभग 3 करोड़ नागरिकों,करीब 65 लाख परिवारों को कवर करेगी। यानी पंजाब का हर परिवार इस योजना के तहत ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकेगा।

कौन-कौन से इलाज होंगे कवर?

इस हेल्थ स्कीम के अंतर्गत:

  • बड़ी और छोटी सर्जरी
  • गंभीर और पुरानी बीमारियों का इलाज
  • अस्पताल में भर्ती होने का पूरा खर्च
  • मेडिकल टेस्ट और आवश्यक प्रक्रियाएं
  • पूरी तरह कैशलेस होंगी।

सरकार का दावा है कि इस योजना में लगभग सभी प्रमुख मेडिकल ट्रीटमेंट शामिल किए गए हैं।

आयुष्मान भारत योजना से कैसे अलग है?

पहले पंजाब में आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता था, लेकिन उसमेंआय सीमा तय थी,केवल लगभग 80% आबादी ही कवर थी।

नई मुख्यमंत्री सेहत योजना में:

  • ₹10 लाख तक का इलाज
  • 100% आबादी को कवरेज
  • कोई आय या उम्र की सीमा नहीं

यानी यह योजना आयुष्मान से दोगुना कवरेज देती है।

तीन बार टल चुकी थी योजना की लॉन्चिंग

मुख्यमंत्री सेहत योजना की घोषणा पहली बार जुलाई 2025 में की गई थी, लेकिन कई कारणों से इसे टालना पड़ा। 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को लॉन्च होना था, लेकिन बाढ़ के कारण टल गया।इंश्योरेंस कंपनी की प्रक्रिया में देरी हुई।15 जनवरी 2026 को दोबारा लॉन्च तय था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से स्थगित करना पड़ा।अब योजना को औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है।

पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना:
  • गरीब और मध्यम वर्ग को आर्थिक सुरक्षा देगी
  • गंभीर बीमारियों के इलाज में राहत पहुंचाएगी
  • राज्य की हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी

मुख्यमंत्री सेहत योजना को पंजाब की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button