यूथ लाइफहिमाचल

पंचरुखी की आशवी धीमान को बड़ा सम्मान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिलाके पालमपुर उपमंडल के अंतर्गत पंचरुखी क्षेत्र की बाल कलाकार आशवी धीमान ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। आशवी को यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित संस्था ‘लंदन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स’ की ओर से ‘Certificate of Appreciation’ प्रदान किया गया है। यह सम्मान आशवी को नन्ही टीवी कलाकार, मॉडल और हिमाचली संस्कृति की प्रचारक के रूप में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

खास बात यह है कि इस सम्मान के साथ ही आशवी का नाम ‘लंदन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स’ में भी दर्ज हो गया है, जो उनके लिए बेहद गर्व का पल है। कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुकी आशवी धीमान अब तक कुल 170 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों में इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है। आश्वी की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर लगन और मेहनत सच्ची होए तो छोटी उम्र भी बड़े सपनों को साकार करने से नहीं रोक सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button