आज की ख़बरपंजाब

गैंगस्टरों ते वार का 99वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 569 स्थानों पर छापेमारी; 247 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 29 अप्रैल:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 99वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों से जुड़े चिन्हित और मैप किए गए 569 ठिकानों पर छापेमारी की।

गौरतलब है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक विशेष मुहिम है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में लगातार विशेष अभियान चला रही हैं।

उन्होंने बताया कि 99वें दिन की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 247 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 25,018 हो गई है।

इसके अलावा 92 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 35 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 11 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

आम जनता   एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के जरिए गुप्त रूप से गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं ताकि अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाया जा सके।

इस दौरान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के 424वें दिन पुलिस ने 144 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.1 किलो हेरोइन, 55 किलो भुक्की, 647 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1.13 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
अब तक इस मुहिम के तहत कुल 61,562 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही नशा मुक्ति प्रयासों के तहत आज 42 व्यक्तियों को इलाज और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button