पंजाब

नगर निगम चुनाव, आज से भरे जाएंगे नामांकन, 29 मई को होगा मतदान, प्रशासन अलर्ट

पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा नगर निगमों और नगर काउंसिलों के चुनाव संबंधी जारी कार्यक्रम के अनुसार साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिले के अंतर्गत नगर निगम मोहाली तथा नगर काउंसिल खरड़, कुराली, नया गांव, जीरकपुर, डेराबस्सी, लालड़ू और बनूड़ के वार्डों में चुनाव करवाए जाएंगे। इसी संबंध में आज डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों तथा अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी कम अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ग्रामीण विकास सोनम चौधरी के साथ विस्तृत बैठक की। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इन स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 13 मई से 16 मई तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 18 मई को की जाएगी तथा 19 मई तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि 26 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान होगा तथा 29 मई 2026 को मतगणना उपरांत परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला चुनाव अधिकारी ने आगे बताया कि नगर निगम मोहाली के वार्ड नंबर 1 से 25 के लिए नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी अमरिंदर सिंह मल्लही, अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, गमाडा के कार्यालय में तथा वार्ड नंबर 26 से 50 के लिए रिटर्निंग अधिकारी दमनदीप कौर, एसडीएम मोहाली के कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं।

नगर काउंसिल खरड़ 27 वार्ड के लिए नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी गुरमीत सिंह एसडीएम खरड़ की अदालत में लिए जाएंगे। नगर काउंसिल डेराबस्सी 19 वार्ड के लिए नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी अमित गुप्ता एसडीएम डेराबस्सी की अदालत में लिए जाएंगे। नगर काउंसिल बनूड़ 13 वार्ड के लिए नामांकन पत्र तहसील कार्यालय बनूड़ में रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम डा. अंकिता कंसल के पास जमा करवाए जा सकते हैं। नगर काउंसिल कुराली 17 वार्ड के लिए नामांकन पत्र नगर काउंसिल कार्यालयए कुराली में रिटर्निंग अधिकारी सुखविंदर सिंह, कार्यकारी इंजीनियर मंडी बोर्ड के पास भरे जा सकते हैं। नगर काउंसिल नया गांव 21 वार्ड के लिए नामांकन पत्र नगर काउंसिल कार्यालय नया गांव में रिटर्निंग अधिकारी महि कमीत सिंह बीडीपीओ खरड़ के पास भरे जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button