चंडीगढ़

चंडीगढ़ के GMCH-32 में OPD की टाइमिंग बदली, इमरजेंसी सेवाएं 24×7 रहेंगी जारी

चंडीगढ़

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच)-32, चंडीगढ़ ने समर सीज़न को ध्यान में रखते हुए ओपीडी सेवाओं के नए समय निर्धारित किए हैं। अस्पताल प्रशासन शाखा-II द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार यह नई समय-सारिणी 16 मई श से 23 जुलाई तक लागू रहेगी। सर्कुलर के मुताबिक जीएमसीएच-32 सेक्टर-32 और साउथ कैंपस हॉस्पिटल सेक्टर-48 की ओपीडी रजिस्ट्रेशन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक होगी, जबकि ओपीडी सेवाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित की जाएंगी। इसके अलावा ब्लड कलेक्शन सेंटर का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जीएमसीएच-32 की इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button