आज की ख़बरदेश विदेश

अप्रैल में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में रिकॉर्ड उछाल, 25.4% की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। वाहनों की मांग में पिछले साल सितंबर के बाद से जारी तेजी इस साल अप्रैल में भी बरकरार रही और घरेलू बाजार में यात्री वाहनों तथा तिपहिया वाहनों की रिकॉर्ड थोक बिक्री दर्ज की गई। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, यात्री वाहनों की बिक्री, जिनमें कार, उपयोगी वाहन और वैन शामिल होते हैं, अप्रैल में सालाना आधार पर 25.4 प्रतिशत बढ़कर 4,37,312 इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल अप्रैल में देश में 3,48,847 यात्री वाहन बिके थे।

तिपहिया की बिक्री में 32.8 प्रतिशत का उछाल आया और यह 65,668 इकाई के नए मासिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी। इस श्रेणी में सबसे ज्यादा 52,655 यात्री तिपहिया वाहन बेचे गये जो 31.1 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दिखाता है। दुपहिया की बिक्री में भी 28.4 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी देखी गयी और यह 18,72,691 इकाई रही। इसमें मोटरसाइकिलों की बिक्री 30.6 फीसदी बढ़कर 11,38,452 इकाई हो गई। स्कूटरों की बिक्री 6,91,993 इकाई पर रही जो 26.2 फीसदी की वृद्धि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button