Trending Newsहरियाणा

हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025-26 की तैयारियां पूरी- राजेश नागर

चंडीगढ़, 22 जुलाई 2025 – हरियाणा सरकार ने आगामी खरीफ खरीद सीजन 2025-26 के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री  राजेश नागर ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस खरीफ सीजन के लिए धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, तिल तथा नाइजर सीड्स / काला तिल जैसी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित कर दिया है।

राज्य मंत्री ने कहा कि किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए हरियाणा में मंडियां और खरीद केंद्र भी पूरी तरह से तैयार कर दिए गए हैं। राज्य में धान के लिए 246, ज्वार के लिए 22, बाजरा के लिए 92, मक्का के लिए 19, अरहर के लिए 22, मूंग के लिए 38, उड़द के लिए 10, मूंगफली के लिए 7, सोयाबीन के लिए 7, तिल के लिए 27 और नाइजर सीड्स / काला तिल के लिए 2 मंडियां या खरीद केंद्र खोल दिए गए हैं।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की सूची:

  • धान (कॉमन) : ₹2369 प्रति क्विंटल

  • धान (ग्रेड ए) : ₹2389 प्रति क्विंटल

  • ज्वार (हाइब्रिड) : ₹3699 प्रति क्विंटल

  • ज्वार (मालडंडी) : ₹3749 प्रति क्विंटल

  • बाजरा : ₹2775 प्रति क्विंटल

  • मक्का : ₹2400 प्रति क्विंटल

  • अरहर : ₹8000 प्रति क्विंटल

  • मूंग : ₹8768 प्रति क्विंटल

  • उड़द : ₹7800 प्रति क्विंटल

  • मूंगफली : ₹7263 प्रति क्विंटल

  • सोयाबीन : ₹5328 प्रति क्विंटल

  • तिल : ₹9846 प्रति क्विंटल

  • नाइजर सीड्स / काला तिल : ₹9537 प्रति क्विंटल

मंत्री राजेश नागर का बयान:

मंत्री राजेश नागरराजेश नागर ने कहा, “खरीफ खरीद सीजन के लिए हमने सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं ताकि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके। मंडियां पूरी तरह से सक्रिय हैं और खरीद प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुगम रहेगी।”

हरियाणा सरकार का यह कदम किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए अहम माना जा रहा है। MSP की बेहतर दरों और खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ने से किसानों को सीजन में अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button