Trending Newsआज की ख़बरहरियाणा

तीज पर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला!अब आम जनता भी कर सकेगी CET परीक्षा वाली बसों में सफर

चंडीगढ़, 25 जुलाई 2025: हरियाणा के लाखों यात्रियों के लिए राहत की खबर! अब 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) परीक्षा में सेवाएं देने वाली बसों में साधारण यात्री भी सफर कर सकेंगे। यह निर्णय हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज के सुझाव पर लिया गया है, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीकृति प्रदान की है।

इस निर्णय से तीज के अवसर पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि 27 जुलाई को पूरे हरियाणा में तीज का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं और परिवार बड़ी संख्या में एक जगह से दूसरी जगह आते-जाते हैं।

हरियाणा के लाखों यात्रियों के लिए राहत की खबर!

 क्यों लिया गया यह निर्णय?

परिवहन मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में यह स्पष्ट किया कि केवल 20% बसें सीईटी अभ्यर्थियों के लिए रिजर्व कर देना आम जनता के लिए असुविधाजनक हो सकता है, खासकर त्योहार के दिन।

उन्होंने लिखा:

“26 और 27 जुलाई को सिर्फ परीक्षा से जुड़ी बसें ही नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए भी बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है।”

मुख्यमंत्री सैनी ने इस बात पर सहमति जताते हुए CET परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित बसों में आम यात्रियों को भी सफर की अनुमति देने का निर्णय लिया।

 सीईटी अभ्यर्थियों को मिल रही है फ्री ट्रैवल सुविधा

एचएसएससी द्वारा CET परीक्षा देने जा रहे पंजीकृत उम्मीदवारों को पूरे हरियाणा में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जा रही है। लेकिन अब, इन्हीं बसों में सामान्य यात्रियों को भी टिकट लेकर यात्रा करने की अनुमति होगी।

 तीज पर्व पर महिलाओं की यात्रा को ध्यान में रखते हुए फैसला

अनिल विज ने यह भी कहा कि:

“तीज हरियाणा की संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दिन महिलाएं मंदिरों और रिश्तेदारों के घर जाती हैं। उन्हें यात्रा में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, यह सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button