खेल

IPL 2026 : आज गुजरात-हैदराबाद में नंबर-वन बनने को होगी जंग

आईपीएल 2026 का पड़ाव अब अपने प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आईपीएल में प्लेऑफ की रेस से मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बाहर हो गई है। वहीं, टॉप-4 में जगह बनाने के लिए आठ टीमों के बीच की होड़ मची है। अब आईपीएल का 56वां मुकाबला मंगलवार को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पिछला जीतकर यहां आई हैं। वहीं दोनों ये मुकाबला जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेंगी।

गुजरात टाइटंस इस समय शानदार फॉर्म में है। टीम ने 11 मैचों में 14 अंक हासिल किए हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। गुजरात अपने पिछले चार मैच लगातार जीत चुकी है और अब जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। अगर टीम यह मैच जीतती है, तो वह अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच सकती है। वहीं सनराइजर्स भी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button