Trending NewsViral Newsआज की ख़बरहरियाणा
CCTV में कैद खौफनाक मंजर: डबवाली में आवारा सांड ने बुजुर्ग पर किया अचानक हमला, वीडियो वायरल

Dabwali Bull Attack : डबवाली शहर की एक कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर लौट रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति पर पीछे से अचानक एक आवारा सांड ने जोरदार टक्कर मार दी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग व्यक्ति सामान्य रूप से अपने घर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से अचानक आवारा सांड दौड़ता हुआ आया और बिना किसी चेतावनी के उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े।






