आज की ख़बरचंडीगढ़पंजाबहरियाणा

अब ऐसे सुलझेगा हरियाणा-पंजाब का SYL विवाद! पढ़ें पूरी खबर…

चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के बीच लंबे समय से चले आ रहे सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद को सुलझाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच हुई बैठक में यह तय हुआ कि अब इस संवेदनशील मुद्दे का समाधान अधिकारी स्तर पर आपसी समन्वय से निकाला जाएगा।

अधिकारियों के स्तर पर निकलेगा समाधान

बैठक में सहमति बनी कि दोनों राज्यों के अधिकारी नियमित रूप से बैठकें करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी राज्य के हितों को नुकसान न पहुंचे। अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की संयुक्त बैठक में लिया जाएगा।

Haryana Punjab SYL News

दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक समाधान नहीं निकलता, तब तक कोई भी राज्य इस मुद्दे पर नकारात्मक या भड़काऊ बयानबाज़ी नहीं करेगा। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button