Mumbai Don Daughter Story: अंडरवर्ल्ड के ‘गॉडफादर’ की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा ने मोदी-शाह से मांगी इंसाफ की भीख

Mumbai Don Daughter Story: मुंबई अंडरवर्ल्ड के इतिहास से जुड़ा एक नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। 70 और 80 के दशक में मुंबई के सबसे ताकतवर और पहले नामी गैंगस्टर रहे हाजी मस्तान मिर्जा (Haji Mastan) की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा (Haseen Mastaan Mirza) ने भारत सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया पर जारी एक भावुक वीडियो में हसीन ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से देश का कानून और सख्त करने की अपील की है।
हसीन मस्तान (Haseen Mastaan Mirza) का आरोप है कि बीते कई वर्षों से वह न्याय के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन न तो सिस्टम गंभीरता दिखा रहा है और न ही मीडिया उनका साथ दे रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पहचान छिपाई गई, उनकी संपत्ति हड़प ली गई और उनके साथ गंभीर अपराध हुए। हसीन का कहना है कि अगर कानून सख्त होता तो अपराध करने से पहले लोग सौ बार सोचते।
कौन था हाजी मस्तान मिर्जा?
हाजी मस्तान मिर्जा (Haji Mastan) को मुंबई अंडरवर्ल्ड का पहला ‘गॉडफादर’ माना जाता है। 1960 से लेकर 1980 के दशक तक उसका दबदबा इतना था कि फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति तक उसके इशारों पर चलती थी। वह समुद्री तस्करी, रियल एस्टेट और अवैध कारोबार का बड़ा नाम था। कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने भी अपने शुरुआती दिनों में हाजी मस्तान के साथ काम किया था।
बॉलीवुड और राजनीति से गहरा कनेक्शन
हाजी मस्तान (Haji Mastan) के बॉलीवुड से बेहद करीबी रिश्ते थे। कई अभिनेता और फिल्ममेकर्स उससे डर या सम्मान के कारण संपर्क में रहते थे। 1975 में आई अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘दीवार’ का किरदार विजय वर्मा कथित तौर पर हाजी मस्तान से प्रेरित माना जाता है।
आपातकाल के बाद हाजी मस्तान (Haji Mastan) ने खुद को समाजसेवी के रूप में पेश किया और ‘भारतीय दलित मुस्लिम सुरक्षा महासंघ’ नाम से एक राजनीतिक दल भी बनाया।
बेटी हसीन मस्तान क्यों चर्चा में हैं?
1994 में हाजी मस्तान (Haji Mastan) की मृत्यु के बाद अब उनकी बेटी हसीन मस्तान मिर्जा (Haseen Mastaan Mirza) सामने आई हैं। उनका कहना है कि उनके पिता की छवि और संपत्ति का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने वीडियो में कहा कि उनके जैसे कई लोग सालों से इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं। हसीन ने हाथ जोड़कर अपील की कि“अगर देश का कानून सख्त होगा, तो न अपराध होंगे, न किसी की पहचान छीनी जाएगी और न ही किसी की संपत्ति।”
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हसीन मस्तान (Haseen Mastaan Mirza) का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या वाकई सिस्टम कमजोर है? क्या देश में इंसाफ पाने के लिए किसी बड़े नाम से जुड़ा होना जरूरी है?






