हरियाणा

कारोबारी ने खुद को मारी गोली, कृष्णा नगर में पेश आया वाकया, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

हिसार

हिसार के पॉश इलाके कृष्णा नगर में मंगलवार दोपहर एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रहने वाले 30 वर्षीय अंडा कारोबारी अमन शर्मा ने अपने ही निवास स्थान पर पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। वहीं, पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक अमन शर्मा (30 वर्ष) मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे, लेकिन पिछले कुछ समय से वह हिसार के कृष्णा नगर में रह रहे थे।

अमन का हिसार रेलवे स्टेशन के मेन गेट की तरफ अंडों का बड़ा थोक व्यापार था। मंगलवार दोपहर को उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में खुद की पिस्टल से सिर में गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वारदात की जानकारी मिलते ही थाना प्रबंधक निरीक्षक (इंचार्ज) विकास कुमार और चौकी इंचार्ज उप-निरीक्षक राजेश कुमार भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button