पटना अस्पताल शूटआउट: गैंगस्टर Chandan Mishra की ICU में हत्या, CCTV फुटेज सामने आया
पटना, 17 जुलाई — बिहार के पटना स्थित पारस अस्पताल में एक सनसनीखेज घटना घटी, जहां कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) की आईसीयू में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें चार अपराधी पिस्टल लहराते हुए आराम से कमरे नंबर 209 में घुसते हैं, गोली चलाते हैं और फिर बिना किसी डर के वहां से निकल जाते हैं।
इस वारदात को केवल 25 सेकेंड में अंजाम दिया गया। चंदन मिश्रा, (Chandan Mishra) जो बेऊर जेल से पैरोल पर अस्पताल में भर्ती था, एक कुख्यात अपराधी था और बक्सर में गैंगवार के मामलों में नामित था। पुलिस के मुताबिक, चंदन मिश्रा पर हत्या और गैंगवार से जुड़े दर्जनों मामले दर्ज हैं।
चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) के कमरे से पुलिस को 12 गोली के खोखे बरामद हुए हैं, और मामले में अस्पताल के गार्ड सहित 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पटना के एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने कहा कि यह घटना गैंगवार का हिस्सा है, जिसमें चंदन मिश्रा के विरोधी गिरोह ने हत्या को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस के पास अपराधियों की तस्वीरें हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।






