आर्थिक

Tata Altroz ​​iCNG अब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लांच, कीमत 8.69 लाख से शुरू

मुंबई। देश की अग्रणी वाहन कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने बुधवार को अपनी प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज आईसीएनजी को ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) की शुरुआत की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि नई अल्ट्रोज आईसीएनजी एएमटी की शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गयी है। यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ देश की पहली और एकमात्र सीएनजी प्रीमियम हैचबैक है। अल्ट्रोज आईसीएनजी एएमटी को पांच संस्करणों में पेश किया गया है। दिल्ली में प्योर का एक्स-शोरूम कीमत 8,69,990 रुपए, प्योर एस की 8,99,990 रुपए, क्रिएटिव की 9,56,990 रुपए, क्रिएटिव एस की 9,81,990 रुपए और अकम्प्लीश्ड की 10,76,990 रुपए है।

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकार विवेक श्रीवत्स ने कहा, “टाटा अल्ट्रोज ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में डिजाइन, सुरक्षा और पावरट्रेन विकल्पों के मामले में लगातार नये मानक स्थापित किए हैं। भारत में सीएनजी एक तेजी से बढ़ता हुआ ईंधन विकल्प बन गया है, जिसकी हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2024-25 में 19 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2025-26 में 22 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। यह वृद्धि अब सिर्फ पारंपरिक बाजारों तक सीमित नहीं है, बल्कि नये क्षेत्र भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।” उन्होंने कहा कि अल्ट्रोज आईसीएनजी में एएमटी जोड़ने का उद्देश्य सीएनजी वाहनों में बढ़ती सुविधा की जरूरत को पूरा करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button