आज की ख़बरखेल

Women T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान हो गया है। भारत ने इंग्लैंड में जून-जुलाई में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए यास्तिका भाटिया, अनकैप्ड तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा और राधा यादव को टीम में चुना है। ये तीनों खिलाड़ी भारत की पिछली टी20 सीरीज़ का हिस्सा नहीं थीं, जिसमें भारत को दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 4-1 से हार झेलनी पड़ी थी। 12 जून से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना सहित कुल 15 सदस्यों के नाम का ऐलान हुआ है। ऑलराउंडर अमनजोत कौर दक्षिण अफ़्रीका दौरे से पीठ की चोट के कारण बाहर थीं और चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ़्रीका दौरे के लिए काश्वी गौतम को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना था, लेकिन वह भी चोटिल हो गईं और इसी वजह से विश्व कप टीम में जगह नहीं बना सकीं। इस घोषणा के साथ यह भी साफ़ हो गया कि दक्षिण अफ़्रीका दौरे पर गईं अनुष्का शर्मा और उमा छेत्री के लिए टीम में जगह नहीं बन सकी। इसी 15 सदस्यीय टीम के साथ भारत टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीन मैचों की टी20 सीरीज़ भी खेलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button