चंडीगढ़

चंडीगढ़ के बुड़ैल इलाके में बड़ा हादसा, एक के बाद एक फटे तीन सिलेंडर

चंडीगढ़ के बुड़ैल इलाके में बड़ा हादसा, एक के बाद एक फटे तीन सिलेंडर

चंडीगढ़ के बुड़ैल इलाके में सोमवार देर शाम गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई और मकान में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार एक के बाद एक तीन सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके के बाद मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आग तेजी से फैलने लगी। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव के बाद सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button