चंडीगढ़

चंडीगढ़ में कैब ड्राइवरों का प्रदर्शन तेज, एग्रीगेटर पॉलिसी लागू करने की मांग

चंडीगढ़। केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एग्रीगेटर पॉलिसी को जमीनी स्तर पर लागू करने की मांग को लेकर कैब ड्राइवरों का प्रदर्शन सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में लगातार नौवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी ड्राइवरों ने कहा कि जब तक प्रशासन पॉलिसी को प्रभावी ढंग से लागू नहीं करता, उनका धरना जारी रहेगा। ड्राइवरों का कहना है कि एग्रीगेटर पॉलिसी बने करीब एक वर्ष हो चुका है, लेकिन अब तक इसका लाभ उन्हें नहीं मिला है। उनका आरोप है कि वर्तमान में उन्हें लगभग 10 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जा रहा है, जो बढ़ती महंगाई और वाहन संचालन लागत के मुकाबले बेहद कम है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पेट्रोल, रखरखाव और अन्य खर्चों में लगातार वृद्धि हुई है, जबकि उनकी आय में कोई सुधार नहीं हुआ। इससे परिवार का खर्च चलाना और वाहन की किस्तें चुकाना मुश्किल हो रहा है। कैब ड्राइवरों ने प्रशासन से जल्द पॉलिसी लागू करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन पॉलिसी के पूर्ण क्रियान्वयन तक धरना जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button