आज की ख़बरपंजाब

नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार, 321 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में एसएसओसी और काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए गांव महल से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 321 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में इस गिरोह के विदेशी हैंडलरों और पाकिस्तान आधारित तस्करों से संबंध सामने आये हैं। इस संबंध में एसएसओसी थाना, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि वह राज्य में नशा तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने और शांति व सुरक्षा बनाये रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button