देश विदेश

नीट पेपर लीक घोटाले का मास्टर माइंड निकला भाजपा नेता और उसका भाई

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने राजस्थान से भाजपा के एक नेता और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल के खिलाफ राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई की है। एसओजी की पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपए की कीमत पर पेपर खरीदा था। इससे राजस्थान के सीकर जिला के राकेश मंडवारिया से खरीदा गया था। जांच एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि दोनों भाइयों ने अपने परिवार के कुछ बच्चों के लिए पेपर खरीदा था। बाद में पैसा निकालने के लिए इसे बाहर के कुछ लोगों बेच दिया गया। दिनेश बिवाल जयपुर की जमवा रामगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है।

भाजपा के कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेता है। जमवारामगढ़ विधानसभा सीट के कई कार्यक्रमों को उसने ही आयोजित कराया था। भाजपा के युवा मोर्चे में वह कुछ दिनों तक मंत्री पद पर भी रहा है। दिनेश और उसका भाई मांगीलाल बिवाल फिलहाल सीबीआई की कस्टडी में है। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने मंगलवार रात जिन दो दर्जन से ज्यादा लोगों को सीबीआई को हैंड ओवर किया था, उसमें दिनेश और मांगीलाल भी शामिल हैं। इधर ,कांग्रेस ने भाजपा नेता दिनेश बिवाल के पकड़े जाने पर ट्वीट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के साथ दिनेश बिवाल की तस्वीर भी पोस्ट की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button